इस पेज को अपनी भाषा में पढ़ें
·सभी भर्तियाँ/UP Police
जल्द आ रहा है —अधिसूचना जल्द जारी होगी। स्टडी मटेरियल के लिए इस पेज को सेव करें।
UP Police · Vacancy 2026

UPSI (यूपी पुलिस उप-निरीक्षक / दारोगा) भर्ती 2026-27: योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम (सिलेबस)

UPSI (उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर) भर्ती UPSI भर्ती, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक प्रमुख राज्य स्तरीय परीक्षा है। इसके माध्यम से नागरिक पुलिस (Civil Police) में सब-इंस्पेक्टर (दारोगा), प्लाटून कमांडर और पीएसी जैसे पदों पर चयन किया जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 81,000 से अधिक पदों पर भर्ती किए जाने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के तहत, लगभग 8,000 से 10,000 पदों पर UPSI की नई भर्ती का नोटिफिकेशन अक्टूबर–नवंबर 2026 तक आने की प्रबल संभावना है।

श्रेणी-वार आयु सीमा

श्रेणीपुरुषमहिला
General / EWS21-2821-28
OBC/SC/ST21-3321-33

शैक्षणिक योग्यता

Graduate

विवरण

यूपी पुलिस उप-निरीक्षक (SI) नई रिक्ति - वेतन एवं चयन प्रक्रिया
वेतन संरचना
वेतन घटकविवरण
पे बैंड₹9,300 – ₹34,800
ग्रेड पे₹4,200
पे लेवललेवल 6
मूल वेतन₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह तक
चयन प्रक्रिया
चरण 1ऑफलाइन लिखित परीक्षा (OMR आधारित)
चरण 2शारीरिक मानक परीक्षण (PST) एवं दस्तावेज सत्यापन (DV)
चरण 3शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET - दौड़)
चरण 4अंतिम मेरिट सूची एवं मेडिकल परीक्षण
ऑफलाइन लिखित परीक्षा (OMR आधारित) - पैटर्न
विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
सामान्य हिंदी40100
मूल विधि / संविधान / सामान्य ज्ञान40100
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा40100
मानसिक अभिरुचि परीक्षा / बुद्धिपरीक्षा / तार्किक परीक्षा40100
कुल योग160 प्रश्न400 अंक
समय अवधि: 120 मिनट (2 घंटे)
क्वालीफाइंग मानदंड: प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक और कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
शारीरिक मानक (PST) एवं दक्षता परीक्षण (PET)
शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
श्रेणीउम्मीदवार वर्गन्यूनतम ऊँचाईसीना (Chest)न्यूनतम वजन
पुरुषसामान्य / ओबीसी / एससी168 सेमी79 - 84 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)
पुरुषएसटी160 सेमी77 - 82 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)
महिलासामान्य / ओबीसी / एससी152 सेमी40 किग्रा
महिलाएसटी147 सेमी40 किग्रा
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET - दौड़)
श्रेणीदूरीसमय सीमाप्रकृति
पुरुष उम्मीदवार4.8 किमी28 मिनटकेवल क्वालीफाइंग (अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेंगे)
महिला उम्मीदवार2.4 किमी16 मिनटकेवल क्वालीफाइंग (अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेंगे)
अंतिम मेरिट एवं मेडिकल परीक्षण
प्रक्रियाविवरण
अंतिम मेरिट सूचीकेवल ऑफलाइन लिखित परीक्षा (चरण 1) में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।
चिकित्सा परीक्षणअंतिम नियुक्ति से पूर्व चयनित अभ्यर्थियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
पाठ्यक्रम विवरण (UPSI विस्तृत पाठ्यक्रम)
(A) सामान्य हिन्दी
क्र.सं.विषय
1हिन्दी और अन्य भारतीय भाषायें
2हिन्दी व्याकरण का मौलिक ज्ञान: हिन्दी वर्णमाला, तद्भव-तत्सम, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थक, वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द, समरूपी भिन्नार्थक शब्द, अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना, लिंग, वचन, कारक, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, काल, वाच्य, अव्यय, उपसर्ग, प्रत्यय, सन्धि, समास, विराम-चिन्ह, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, रस, छन्द, अलंकार आदि
3अपठित बोध
4प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनायें
5हिन्दी भाषा में पुरस्कार
6विविध
(B) मूलविधि, संविधान एवं सामान्य ज्ञान
विषयविवरण
मूलविधिभारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति के सदस्यों आदि को संरक्षण देने सम्बन्धी विधिक प्रावधान, यातायात नियमों, पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, मानवाधिकार संरक्षण, सूचना का अधिकार अधिनियम, आयकर अधिनियम, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, आईटी अधिनियम, साइबर अपराध, जनहित याचिका, महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णय, भूमि सुधार, भूमि अधिग्रहण, भू-राजस्व संबंधी कानूनों का सामान्य ज्ञान।
संविधान / राजव्यवस्थासंविधान का उद्देश्य, मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व एवं मूल कर्तव्य, संसदीय व्यवस्था, केन्द्रीय एवं प्रदेशीय सरकारों का गठन एवं उनके अधिकार, कानून बनाने का अधिकार, स्थानीय शासन, केन्द्र और राज्यों के बीच सम्बन्ध, निर्वाचन तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी में संवैधानिक अनुसूचियाँ, अखिल भारतीय सेवायें एवं उनकी चयन पद्धति आदि के विषय में सामान्य जानकारी।
सामान्य ज्ञानसामान्य विज्ञान, स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारत का स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति, भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार, जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण, एफ०डी०आई० (फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेन्ट), विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय, उ०प्र० की शिक्षा संस्कृति और सामाजिक प्रथाओं के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी, उ०प्र० में राजस्व, पुलिस व सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था, भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच सम्बन्ध, कम्प्यूटर कौशल की आधारभूत जानकारी, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का मौलिक / आधारभूत ज्ञान, सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन।
(C) संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा
खंडविषय
संख्यात्मक योग्यता परीक्षा• संख्या पद्धति
• सरलीकरण
• दशमलव और भिन्न
• महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक
• अनुपात और समानुपात
• प्रतिशतता
• लाभ और हानि
• छूट
• साधारण ब्याज
• चक्रवृद्धि ब्याज
• भागीदारी
• औसत
• समय और कार्य
• समय और दूरी
• सारणी और ग्राफ का प्रयोग
• मेन्सुरेशन
• अंकगणितीय संगणना व अन्य विश्लेषणात्मक कार्य
• विविध
मानसिक योग्यता परीक्षा• तार्किक आरेख
• संकेत-सम्बन्ध विश्लेषण
• प्रत्यक्ष ज्ञान बोध
• शब्द रचना परीक्षण
• अक्षर और संख्या श्रृंखला
• शब्द और वर्णमाला में आंशिक समरूपता
• व्यावहारिक ज्ञान परीक्षण
• दिशा ज्ञान परीक्षण
• आंकड़ों का तार्किक विश्लेषण
• प्रभावी तर्क
• अंतर्निहित भावों का विनिश्चय करना
(D) मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक परीक्षा
परीक्षा का प्रकारविषय
बुद्धिलब्धि परीक्षा / मानसिक अभिरुचि• सम्बन्ध व आंशिक समानता परीक्षण
• असमान को चिन्हित करना
• श्रृंखला पूरी करने का परीक्षण
• संकेत लिपि और सांकेतिक लिपि को समझना
• दिशा ज्ञान परीक्षण
• रक्त सम्बन्ध
• वर्णमाला पर आधारित प्रश्न
• समय-क्रम परीक्षण
• वेन आरेख और चार्ट सदृश परीक्षण
• गणितीय योग्यता परीक्षण
• क्रम में व्यवस्थित करना
तार्किक परीक्षा• समरूपता
• समानता
• भिन्नता
• खाली स्थान भरना
• समस्या को सुलझाना
• विश्लेषण निर्णय
• निर्णायक क्षमता
• दृश्य स्मृति
• विभेदन क्षमता
• पर्यवेक्षण
• सम्बन्ध
• अवधारणा
• अंकगणितीय तर्क
• शब्द और आकृति वर्गीकरण
• अंकगणितीय संख्या श्रृंखला
• अमूर्त विचारों व प्रतीकों तथा उनके सम्बन्धों से सामंजस्य की क्षमता
कट-ऑफ विवरण (विगत वर्ष कट-ऑफ)
UPSI भर्ती - कुल पद: 4543 (अंतिम कट-ऑफ)
1. नागरिक पुलिस - पद: 1705 (सामान्य), 422 (EWS), 1143 (OBC), 890 (SC), 82 (ST)
वर्गसामान्यEWSOBCSCST
पुरुष Cut Off373.93369.30369.29356.32341.80
महिला Cut Off367.53361.75362.32349.51319.88
2. प्लाटून कमाण्डर, पीएसी / उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस (केवल पुरुष) - पद: 56 (सामान्य), 13 (EWS), 36 (OBC), 28 (SC), 2 (ST)
वर्गसामान्यEWSOBCSCST
पुरुष Cut Off373.02369.23369.38356.21343.73
3. प्लाटून कमाण्डर / उप निरीक्षक, विशेष सुरक्षा बल (केवल पुरुष) - पद: 25 (सामान्य), 6 (EWS), 16 (OBC), 12 (SC), 1 (ST)
वर्गसामान्यEWSOBCSCST
पुरुष Cut Off380.05374.93376.81364.17364.87
4. महिला बटालियन हेतु महिला उप निरीक्षक ना०पु० (पीएसी) - पद: 47 (सामान्य), 10 (EWS), 27 (OBC), 21 (SC), 1 (ST)
वर्गसामान्यEWSOBCSCST
महिला Cut Off366.46361.51362.06348.52319.008
UPSI भर्ती 2021 - कुल पद: 9534 (अंतिम कट-ऑफ)
1. नागरिक पुलिस अंतिम कट-ऑफ 2021
वर्गसामान्यEWSOBCSCST
पुरुष Cut Off316.11304.15305.90279.40244.71
महिला Cut Off296.59285.92257.82233.59
2. यूपी एसआई (पीएसी) कट-ऑफ 2021
वर्गसामान्यEWSOBCSCST
पुरुष Cut Off316.11303.95305.54279.16244.316
3. यूपी एसआई (FSSO) कट-ऑफ 2021
वर्गसामान्यEWSOBCSCST
पुरुष Cut Off340.56315.79315.59313.06
पुस्तक
UPSI MOOLVIDHI BOOK

UPSI MOOLVIDHI BOOK

₹99

अभी खरीदें
ऑनलाइन कोर्स
UP SI SAHAYATA BATCH

UP SI SAHAYATA BATCH

₹449

अभी खरीदें