₹99 का ऑफर वैध है केवल
00:59:56
इस पेज को अपनी भाषा में पढ़ें
·सभी भर्तियाँ/UP Police
जल्द आ रहा है —अधिसूचना जल्द जारी होगी। स्टडी मटेरियल के लिए इस पेज को सेव करें।
UP Police · Vacancy 2026

UPSI दारोगा भर्ती 2026 : योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न

UPSI (उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर) भर्ती 2026: दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) पदों के लिए मुख्य विवरण

UPSI भर्ती 2026: मुख्य विवरण (Overview)

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली UPSI (उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर) भर्ती राज्य स्तर की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्यम से नागरिक पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (दरोगा), प्लाटून कमांडर और PAC (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के दौरान यूपी पुलिस विभाग में 81,000 से अधिक कर्मियों की भर्ती की घोषणा की है। इसी मेगा भर्ती अभियान के तहत, लगभग 8,000 से 10,000 पदों के लिए नई UPSI भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की संभावना है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश में एक सम्मानित और स्थायी प्रशासनिक नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है।


आप इस लेख में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं की विस्तृत जानकारी पढ़ेंगे:

UPSI भर्ती 2026: 8,000+ पदों के लिए मुख्य विवरण

UPSI भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

UPSI पद-वार रिक्तियां एवं वेतनमान (Vacancy Details & Pay Scale)

UPSI पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता (Eligibility & Qualification)

UPSI आयु सीमा (Age Limit)

UPSI चयन प्रक्रिया (Selection Process)

UPSI परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस (Exam Pattern & Syllabus)

UPSI शारीरिक परीक्षा विवरण (PET & PST Details)

श्रेणी-वार आयु सीमा

श्रेणीपुरुषमहिला
General / EWS21-2821-28
OBC/SC/ST21-3321-33

शैक्षणिक योग्यता

Graduate

विवरण

UPSI Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस उप-निरीक्षक (SI) भर्ती - संपूर्ण विवरण

UPSI Salary Structure (वेतनमान विवरण)

वेतन मद (Salary Head)विवरण (Details)
पे बैंड (Pay Band)₹9,300 – ₹34,800
ग्रेड पे (Grade Pay)₹4,200
पे लेवल (Pay Level)Level 6
मूल वेतन (Basic Pay Range)₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह

UPSI Selection Process (चयन प्रक्रिया)

चरण (Stage)प्रक्रिया का नाम (Process Name)विवरण (Description)
चरण 1ऑफलाइन लिखित परीक्षाOMR शीट आधारित बहुविकल्पीय परीक्षा
चरण 2PST एवं DVशारीरिक मानक परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन
चरण 3PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा)क्वालीफाइंग दौड़ (Running Test)
चरण 4अंतिम चरणअंतिम मेरिट सूची एवं मेडिकल परीक्षण

UPSI Exam Pattern (ऑफलाइन लिखित परीक्षा पैटर्न)

क्र.सं.विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय अवधिक्वालीफाइंग मानदंड
1सामान्य हिंदी40100120 मिनट
(2 घंटे)
• प्रत्येक विषय/सेक्शन: न्यूनतम 35% अंक अनिवार्य

• कुल मिलाकर (Aggregate): न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य
2मूल विधि / संविधान / सामान्य ज्ञान40100
3संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा40100
4मानसिक अभिरुचि / बुद्धिलब्धि / तार्किक परीक्षा40100
कुलकुल योग (Total)160400--

UPSI PST Requirements (शारीरिक मानक परीक्षण)

वर्गउम्मीदवार श्रेणीन्यूनतम ऊँचाईसीना (Chest)न्यूनतम वजन
पुरुष (Male)सामान्य / ओबीसी / एससी168 सेमी79 - 84 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)
पुरुष (Male)एसटी (ST)160 सेमी77 - 82 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)
महिला (Female)सामान्य / ओबीसी / एससी152 सेमी40 किग्रा
महिला (Female)एसटी (ST)147 सेमी40 किग्रा

UPSI Physical Efficiency Test - PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा)

वर्गदूरी (Distance)समय सीमा (Time)परीक्षा की प्रकृति
पुरुष उम्मीदवार4.8 किमी28 मिनटकेवल क्वालीफाइंग (अंक नहीं जुड़ेंगे)
महिला उम्मीदवार2.4 किमी16 मिनटकेवल क्वालीफाइंग (अंक नहीं जुड़ेंगे)

UPSI Final Merit List & Medical Test (अंतिम चयन एवं मेडिकल)

प्रक्रियाविवरण
अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)केवल ऑफलाइन लिखित परीक्षा (चरण 1) में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।
चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)अंतिम नियुक्ति से पूर्व चयनित अभ्यर्थियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

UPSI Detailed Syllabus 2026 (विस्तृत पाठ्यक्रम)

(A) सामान्य हिन्दी
क्र.सं.टॉपिक (Topic)
1हिन्दी और अन्य भारतीय भाषायें
2हिन्दी व्याकरण का मौलिक ज्ञान: हिन्दी वर्णमाला, तद्भव-तत्सम, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थक, वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द, समरूपी भिन्नार्थक शब्द, अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना, लिंग, वचन, कारक, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, काल, वाच्य, अव्यय, उपसर्ग, प्रत्यय, सन्धि, समास, विराम-चिन्ह, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, रस, छन्द, अलंकार आदि।
3अपठित बोध
4प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनायें
5हिन्दी भाषा में पुरस्कार
6विविध
(B) मूलविधि, संविधान एवं सामान्य ज्ञान
उप-खंडविषय-सूची (Syllabus Coverage)
1. मूलविधिभारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति के सदस्यों आदि को संरक्षण देने सम्बन्धी विधिक प्रावधान, यातायात नियमों, पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, मानवाधिकार संरक्षण, सूचना का अधिकार अधिनियम, आयकर अधिनियम, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, आईटी अधिनियम, साइबर अपराध, जनहित याचिका, महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णय, भूमि सुधार, भूमि अधिग्रहण, भू-राजस्व संबंधी कानूनों का सामान्य ज्ञान।
2. संविधान / राजव्यवस्थासंविधान का उद्देश्य, मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व एवं मूल कर्तव्य, संसदीय व्यवस्था, केन्द्रीय एवं प्रदेशीय सरकारों का गठन एवं उनके अधिकार, कानून बनाने का अधिकार, स्थानीय शासन, केन्द्र और राज्यों के बीच सम्बन्ध, निर्वाचन तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी में संवैधानिक अनुसूचियाँ, अखिल भारतीय सेवायें एवं उनकी चयन पद्धति आदि।
3. सामान्य ज्ञानसामान्य विज्ञान, स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारत का स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति, भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार, जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण, एफ०डी०आई० (फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेन्ट), विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय, उ०प्र० की शिक्षा संस्कृति और सामाजिक प्रथाओं के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी, उ०प्र० में राजस्व, पुलिस व सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था, भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच सम्बन्ध, कम्प्यूटर कौशल की आधारभूत जानकारी, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का मौलिक ज्ञान, सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन।
(C) संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा
खंड (Section)टॉपिक्स (Topics)
संख्यात्मक योग्यता परीक्षा
(Numerical Ability)
  • Number System (संख्या पद्धति)
  • Simplification (सरलीकरण)
  • Decimals and Fraction (दशमलव और भिन्न)
  • HCF and LCM (महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक)
  • Ratio and Proportion (अनुपात और समानुपात)
  • Percentage (प्रतिशतता)
  • Profit and Loss (लाभ और हानि)
  • Discount (छूट)
  • Simple Interest (साधारण ब्याज)
  • Compound Interest (चक्रवृद्धि ब्याज)
  • Partnership (भागीदारी)
  • Average (औसत)
  • Time and Work (समय और कार्य)
  • Time and Distance (समय और दूरी)
  • Use of Tables and Graphs (सारणी और ग्राफ का प्रयोग)
  • Mensuration (मेन्सुरेशन)
  • Arithmetical Computations & Analytical Functions (अंकगणितीय संगणना व विश्लेषणात्मक कार्य)
  • Miscellaneous (विविध)
मानसिक योग्यता परीक्षा
(Mental Ability Test)
  • Logical Diagrams (तार्किक आरेख)
  • Symbol-Relationship Interpretation (संकेत-सम्बन्ध विश्लेषण)
  • Perception Test (प्रत्यक्ष ज्ञान बोध)
  • Word Formation Test (शब्द रचना परीक्षण)
  • Letter and Number Series (अक्षर और संख्या श्रृंखला)
  • Word and Alphabet Analogy (शब्द और वर्णमाला में आंशिक समरूपता)
  • Common Sense Test (व्यावहारिक ज्ञान परीक्षण)
  • Direction Sense Test (दिशा ज्ञान परीक्षण)
  • Logical Interpretation of Data (आंकड़ों का तार्किक विश्लेषण)
  • Forcefulness of Argument (प्रभावी तर्क)
  • Determining Implied Meanings (अंतर्निहित भावों का विनिश्चय करना)
(D) मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि व तार्किक परीक्षा
परीक्षा का प्रकारटॉपिक्स (Topics)
बुद्धिलब्धि परीक्षा / मानसिक अभिरुचि
(IQ & Mental Aptitude)
  • Relationship and Analogy Test (सम्बन्ध व आंशिक समानता)
  • Spotting Out the Dissimilar (असमान को चिन्हित करना)
  • Series Completion Test (श्रृंखला पूरी करना)
  • Coding and Decoding Test (संकेत लिपि समझना)
  • Direction Sense Test (दिशा ज्ञान परीक्षण)
  • Blood Relation (रक्त सम्बन्ध)
  • Problems Based on Alphabet (वर्णमाला पर आधारित प्रश्न)
  • Time Sequence Test (समय-क्रम परीक्षण)
  • Venn Diagram and Chart Test (वेन आरेख व चार्ट परीक्षण)
  • Mathematical Ability Test (गणितीय योग्यता परीक्षण)
  • Arranging in Order (क्रम में व्यवस्थित करना)
तार्किक परीक्षा
(Reasoning Test)
  • Analogies (समरूपता)
  • Similarities (समानता)
  • Differences (भिन्नता)
  • Space Visualization (खाली स्थान भरना)
  • Problem Solving (समस्या को सुलझाना)
  • Analysis Judgement (विश्लेषण निर्णय)
  • Decision Making (निर्णायक क्षमता)
  • Visual Memory (दृश्य स्मृति)
  • Discrimination (विभेदन क्षमता)
  • Observation (पर्यावेक्षण)
  • Relationship (सम्बन्ध)
  • Concepts (अवधारणा)
  • Arithmetical Reasoning (अंकगणितीय तर्क)
  • Verbal and Figure Classification (शब्द और आकृति वर्गीकरण)
  • Arithmetical Number Series (अंकगणितीय संख्या श्रृंखला)
  • Abilities to deal with abstract ideas and symbols (अमूर्त विचारों व प्रतीकों से सामंजस्य)

UPSI Previous Years Cut-Offs (विगत वर्षों के कट-ऑफ)

1. UPSI Cut Off 2025-26 (4543 पद)

A. नागरिक पुलिस (Civil Police)

विवरण / श्रेणीGENEWSOBCSCST
कुल पद (Posts)1705422114389082
पुरुष Cut Off373.93369.30369.29356.32341.80
महिला Cut Off367.53361.75362.32349.51319.88

B. प्लाटून कमाण्डर, पीएसी / उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस (केवल पुरुष)

विवरण / श्रेणीGENEWSOBCSCST
कुल पद (Posts)561133362282-
पुरुष Cut Off373.02369.23369.38356.21343.73

C. प्लाटून कमाण्डर / उप निरीक्षक, विशेष सुरक्षा बल (केवल पुरुष)

विवरण / श्रेणीGENEWSOBCSCST
कुल पद (Posts)25661161121-
पुरुष Cut Off380.05374.93376.81364.17364.87

D. महिला बटालियन हेतु महिला उप निरीक्षक ना०पु० (पीएसी)

विवरण / श्रेणीGENEWSOBCSCST
कुल पद (Posts)471027211-
महिला Cut Off366.46361.51362.06348.52319.008
2. UPSI Cut Off 2021 (9534 पद)

A. Civil Police Cut Off 2021

वर्ग / श्रेणीGENEWSOBCSCST
पुरुष Cut Off316.11304.15305.90279.40244.71
महिला Cut Off296.59285.92257.82233.59

B. PAC & FSSO Cut Off 2021

पद का नाम (Post Name)GENEWSOBCSCST
UP SI (PAC) Male316.11303.95305.54279.16244.316
UP SI (FSSO) Male340.56315.79315.59313.06
पुस्तक
UPSI MOOLVIDHI BOOK

UPSI MOOLVIDHI BOOK

₹99

अभी खरीदें
ऑनलाइन कोर्स
UP SI SAHAYATA BATCH

UP SI SAHAYATA BATCH

₹449

अभी खरीदें