₹99 का ऑफर वैध है केवल
00:59:58
इस पेज को अपनी भाषा में पढ़ें
·सभी भर्तियाँ/UP Police
जल्द आ रहा है —अधिसूचना जल्द जारी होगी। स्टडी मटेरियल के लिए इस पेज को सेव करें।
UP Police · Vacancy 2026

UP पुलिस कांस्टेबल नई भर्ती 2026: योग्यता, पैटर्न & सिलेबस

UP Police Constable भर्ती 2026: 40,000+ पदों के लिए मुख्य विवरण

UP Police Constable भर्ती 2026: मुख्य विवरण (Overview)
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली UP Police Constable भर्ती राज्य स्तर की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है। कांस्टेबल उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सबसे बुनियादी और महत्वपूर्ण पद होता है।

मुख्य जिम्मेदारियां (Primary Responsibilities):
कानून एवं व्यवस्था (Law & Order): राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना।

गश्त एवं सुरक्षा (Patrolling): सार्वजनिक सुरक्षा के लिए नियमित गश्त करना।

थाना प्रबंधन (Station Management): पुलिस स्टेशनों के दैनिक कार्यों में सहयोग देना।

अपराध नियंत्रण (Crime Control): अपराधों की रोकथाम में वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता करना।


नवीनतम अपडेट (Latest Update):
2 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के दौरान पुलिस विभाग में 81,000+ से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस मेगा अभियान के तहत लगभग 40,000 कांस्टेबल पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की प्रबल संभावना है।

आप इस लेख में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं की विस्तृत जानकारी पढ़ेंगे:

UP Police Constable भर्ती 2026: 40,000+ पदों के लिए मुख्य विवरण

UP Police Constable भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

UP Police Constable पद-वार रिक्तियां एवं वेतनमान (Vacancy Details & Pay Scale)

UP Police Constable पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria & Qualification)

UP Police Constable आयु सीमा (Age Limit)

UP Police Constable चयन प्रक्रिया (Selection Process)

UP Police Constable परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस (Exam Pattern & Syllabus)

UP Police Constable शारीरिक परीक्षा विवरण (PET & PST Details)

श्रेणी-वार आयु सीमा

श्रेणीपुरुषमहिला
General / EWS18-2218-25
OBC18-2718-30
SC/ST18-2718-30

शैक्षणिक योग्यता

12th Pass

विवरण

UP Police Constable Recruitment 2026: UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27

UP Police Constable Recruitment 2026: Key Overview for 40,000+ Posts (मुख्य विवरण)
विवरणजानकारी
भर्ती का नामUP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026-27
कुल पद (Total Vacancies)लगभग 40,000
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)12th पास (Intermediate)
UP Police Constable Selection Process (चयन प्रक्रिया)
  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • दस्तावेज़ सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV / PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा / दौड़ (PET)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
UP Police Constable Vacancy Details & Pay Scale (वेतनमान)
Initial Basic PayPay Scale (वेतनमान)Grade PayPay Band
₹21,700/-₹21,700/- से ₹69,100/-₹2,000/-₹5,200 – ₹20,200/-
UP Police Constable Physical Test Details (PET & PST) - शारीरिक परीक्षण
1. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए (Male)

मानक (Parameters)General / EWS / OBC / SCST
Height (ऊंचाई)168 CM160 CM
Chest (सीना)79 CM (फुलाव – 5 CM)77 CM (फुलाव – 5 CM)

महिला अभ्यर्थियों के लिए (Female)

मानक (Parameters)General / EWS / OBC / SCST
Height (ऊंचाई)152 CM147 CM
Weight (वजन)40 KG40 KG
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET - Running)
वर्ग (Gender)दौड़ (Running)समय (Time)
Male (पुरुष)4.8 KM25 मिनट
Female (महिला)2.4 KM14 मिनट
UP Police Constable Eligibility Criteria & Qualification (आवश्यक दस्तावेज़)
  • UP Police OTR (One Time Registration)
  • Aadhar Card / Pan Card / Passport / Driving License
  • 10th Marksheet & Certificate
  • 12th Marksheet & Certificate
  • Caste Certificate (SC / ST)
  • OBC Caste Certificate (भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि अनुसार)
  • EWS Certificate (भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि अनुसार)
  • Domicile Certificate (UP के स्थायी निवासियों के लिए)
  • राज्य कर्मचारियों के लिए अनुमन्य प्रमाण पत्र
UP Police Constable Exam Pattern & Syllabus (परीक्षा पैटर्न)
विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याकुल अंक
सामान्य ज्ञान3876
सामान्य हिन्दी3774
संख्यात्मक और मानसिक क्षमता3876
मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता3774
कुल (TOTAL)150300
विशेष सूचना: लिखित परीक्षा OMR Sheet पर आधारित होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 विकल्प होंगे तथा कुल समय अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी।
UP Police Constable Detailed Syllabus (विस्तृत पाठ्यक्रम)
1. सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  • सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारतीय संविधान
  • भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति, भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार
  • जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण, भारत एवं विश्व का भूगोल, प्राकृतिक संसाधन
  • उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक प्रथाएं
  • उत्तर प्रदेश में राजस्व, पुलिस व सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था
  • मानवाधिकार, आंतरिक सुरक्षा तथा आतंकवाद
  • भारत और उसके पड़ोसी देश, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषय
  • राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठन, विमुद्रीकरण और उसका प्रभाव, साइबर क्राइम, GST
  • पुरस्कार और सम्मान, देश/राजधानी/मुद्राएं, महत्वपूर्ण दिवस, अनुसंधान एवं खोज
  • पुस्तकें और उनके लेखक, सोशल मीडिया Communication
2. सामान्य हिन्दी
  • हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाएं
  • हिन्दी व्याकरण का मौलिक ज्ञान: वर्णमाला, तद्भव-तत्सम, पर्यायवाची, विलोम, अनेकाशब्द, वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द, समरूपी भिन्नार्थक शब्द
  • अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना, लिंग, वचन, कारक, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, काल, वाच्य, अव्यय, उपसर्ग, प्रत्यय
  • सन्धि, समास, विराम-चिन्ह, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, रस, छन्द, अलंकार
  • अपठित बोध, प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनाएं, हिन्दी भाषा में पुरस्कार
3. संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical & Mental Ability)

(क) संख्यात्मक योग्यता:

  • संख्या पद्धति (Number System), सरलीकरण (Simplification), दशमलव और भिन्न
  • महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य (HCF & LCM), अनुपात और समानुपात
  • प्रतिशतता, लाभ और हानि, छूट (Discount), साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • भागीदारी (Partnership), औसत, समय और कार्य, समय और दूरी
  • सारणी और ग्राफ का प्रयोग, क्षेत्रमिति (Mensuration), अंकगणितीय संगणना

(ख) मानसिक योग्यता:

  • तार्किक आरेख, संकेत-सम्बन्ध विश्लेषण, प्रत्यक्ष ज्ञान बोध, शब्द रचना परीक्षण
  • अक्षर और संख्या श्रृंखला, शब्द और वर्णमाला में आंशिक समरूपता, व्यावहारिक ज्ञान परीक्षण
  • दिशा ज्ञान परीक्षण, आंकड़ों का तार्किक विश्लेषण, प्रभावी तर्क, अंतर्निहित भावों का विनिश्चय
4. मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता
  • सम्बन्ध व आंशिक समानता परीक्षण, असमान को चिन्हित करना, श्रृंखला पूरी करना
  • कोडिंग और डिकोडिंग, दिशा ज्ञान, रक्त सम्बन्ध, वर्णमाला पर आधारित प्रश्न
  • समय-क्रम परीक्षण, वेन आरेख, गणितीय योग्यता परीक्षण, क्रम में व्यवस्थित करना
  • समरूपता, समानता, भिन्नता, खाली स्थान भरना, समस्या समाधान, विश्लेषण निर्णय
  • निर्णायक क्षमता, दृश्य स्मृति, विभेदन क्षमता, पर्यवेक्षण, अंकगणितीय तर्क
  • शब्द और आकृति वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, अमूर्त विचारों व प्रतीकों का सामंजस्य
UP Police Constable Previous Years Cut-Off (विगत वर्षों के कट-ऑफ)
श्रेणी (Category)2018 भर्ती (Male)2018 भर्ती (Female)2024 Re-Exam (Male)2024 Re-Exam (Female)2024 Re-Exam (Ex-SM)
General / UR193.67180.40225.75212.11114.44
EWS209.96193.20
OBC185.34167.38216.58200.9580.32
SC159.30132.95196.17180.09
ST131.3496.50170.03146.62
UP Police Constable DV/PST Cut-Off 2026 (DV/PST कट-ऑफ)
श्रेणी (Category)पुरुष (Male)महिला (Female)
General / UR258.03255.84
EWS247.93247.35
OBC251.63249.27
SC239.34236.31
ST220.10211.47
UP Police Constable Important Dates & Key Updates 2026 (महत्वपूर्ण अपडेट्स)
  • कुल चयनित अभ्यर्थी: DV/PST के लिए 76,184 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है (कुल पदों का 2.33 गुना)।
  • DV/PST प्रक्रिया: आधिकारिक तिथियों एवं विस्तृत दिशा-निर्देशों की घोषणा भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): DV/PST में सफल अभ्यर्थियों के लिए दौड़ एवं अन्य परीक्षण निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे।
पुस्तक
UP CONSTABLE GK/GS SPECIAL BOOK

UP CONSTABLE GK/GS SPECIAL BOOK

₹99

अभी खरीदें
ऑनलाइन कोर्स
UP POLICE CONSTABLE SAHAYATA BATCH

UP POLICE CONSTABLE SAHAYATA BATCH

₹199

अभी खरीदें