₹99 का ऑफर वैध है केवल
00:59:54
इस पेज को अपनी भाषा में पढ़ें
जल्द आ रहा है —अधिसूचना जल्द जारी होगी। स्टडी मटेरियल के लिए इस पेज को सेव करें।
UP PSC · Vacancy 2026

UP BEO भर्ती 2026: नोटिफिकेशन, योग्यता और सिलेबस

UPPSC BEO भर्ती 2026: नोटिफिकेशन, पद (Vacancy) और लेटेस्ट अपडेट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द ही खंड शिक्षा अधिकारी (BEO - Block Education Officer) के 235 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग में BEO का पद समूह 'ख' राजपत्रित (Group 'B' Gazetted Post) होता है (जो RO/ARO के समकक्ष है)। इसके तहत चयनित अधिकारी ब्लॉक स्तर के विद्यालयों के प्रशासनिक कार्यों को संभालते हैं और सीधे BSA (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) को रिपोर्ट करते हैं।

लगभग 6 साल के लंबे इंतजार के बाद, समकक्ष अहर्ता (B.Ed.) विवाद का समाधान होने से इस भर्ती का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। प्रदेश में BEO के कुल 1,031 पदों में से 338 पद वर्तमान में खाली हैं। कोर्ट केस और पदोन्नति के कारण रोके गए पदों को छोड़कर, 235 BEO पदों का अधियाचन (Requisition) UPPSC को भेजा जा चुका है (इनमें से 164 पद BEO से उच्च पदों पर हुए प्रमोशन से रिक्त हुए हैं)। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले UPPSC ने साल 2019 में 309 पदों पर BEO भर्ती का विज्ञापन निकाला था।

मुख्य बिंदु और लेख की रूपरेखा (Key Highlights & Outline):
UP BEO पात्रता मानदंड और शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria & Qualification)

UP BEO चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Selection Process)

UP BEO परीक्षा योजना और विस्तृत पाठ्यक्रम (Exam Scheme & Syllabus)

UP BEO प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस (Prelims Syllabus)

UP BEO मुख्य परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस (Mains Pattern & Syllabus)

UP BEO वेतनमान और सैलरी विवरण (Pay Structure & Salary Details)

UP BEO के मुख्य कार्य: जॉब प्रोफाइल और जिम्मेदारियां (Job Profile & Responsibilities)

UP BEO पिछले वर्ष के फाइनल कट-ऑफ अंक (Previous Year Cut Off Marks)

श्रेणी-वार आयु सीमा

श्रेणीपुरुषमहिला
General / EWS21-4021-40
OBC/SC/ST21-4521-45
PwBD21-5521-55

शैक्षणिक योग्यता

Graduate + B.Ed

विवरण

UP BEO भर्ती परीक्षा 2026: उत्तर प्रदेश खंड शिक्षा अधिकारी सम्पूर्ण विवरण एवं मुख्य जानकारी

UP BEO परीक्षा 2026 (उत्तर प्रदेश BEO) : Overview

विवरण (Parameter)जानकारी (Details)
पूरा नाम (Full Name)UP BEO - Block Education Officer (खंड शिक्षा अधिकारी)
आयोजक आयोगउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
पद की स्थिति / समकक्षताRO/ARO के समकक्ष पद (समूह 'ख' / Group 'B' राजपत्रित अधिकारी)
अधिकार क्षेत्रविकास खंड (Block) स्तर के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का प्रशासनिक प्रमुख
संभावित पद (Vacancies)लगभग 235 पद
अधिसूचना (Notification)Coming Soon (शीघ्र जारी होगी)
रिपोर्टिंगजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को रिपोर्ट

UP BEO शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा (Educational Qualification & Eligibility)

मापदंड (Criteria)विवरण (Details)
शैक्षणिक योग्यताGraduation Degree + B.Ed. होना अनिवार्य है।

UP BEO वेतन संरचना एवं भत्ते (Pay Structure & Salary)

वेतन घटक (Component)विवरण (Details)
पे लेवल (Pay Level)Pay Level-10 (मूल वेतन: ₹47,600 – ₹1,51,100)
मूल वेतन (Basic Pay)₹47,600
अतिरिक्त भत्तेमहंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA - शहर/ग्रामीण के अनुसार), और चिकित्सा व यात्रा भत्ता।
शुरुआती ग्रॉस सैलरी (Gross Salary)लगभग ₹65,000 से ₹75,000 प्रति माह।

UP BEO चयन प्रक्रिया के चरण (Selection Process)

चरण (Stage)विवरण (Details)
प्रारंभिक परीक्षासामान्य अध्ययन पर आधारित 120 बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली परीक्षा, जिसमें 300 अंक होंगे और इसकी अवधि 2 घंटे होगी। (Qualifying)
मुख्य परीक्षाएक वर्णनात्मक लिखित परीक्षा जिसमें दो प्रश्नपत्र शामिल हैं—सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी एवं निबंध—कुल 400 अंकों के।
दस्तावेज़ सत्यापनशैक्षणिक डिग्रियों और पहचान संबंधी दस्तावेजों की अंतिम समीक्षा

UP BEO परीक्षा योजना एवं विस्तृत पाठ्यक्रम (Exam Scheme & Detailed Syllabus)

चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में विभाजित है:
चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam) एवं पाठ्यक्रम
प्रकृतिवस्तुनिष्ठ (Objective Type) – केवल Qualifying प्रकृति।
विषयसामान्य अध्ययन (General Studies)
कुल प्रश्न120
कुल अंक300
समय अवधि2 घंटे (120 मिनट)
नकारात्मक अंकन (Negative Marking)1/3 अंक
प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम (Prelims Syllabus)
प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन के अंतर्गत निम्नलिखित 11 विषय शामिल हैं:
  1. सामान्य विज्ञान
  2. भारत का इतिहास
  3. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  4. भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति
  5. भारतीय कृषि, वाणिज्य और व्यापार
  6. जनसंख्या, पारिस्थितिकी और नगरीकरण (भारत के संदर्भ में)
  7. विश्व भूगोल, भारतीय भूगोल और भारत के प्राकृतिक संसाधन
  8. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं (Current Affairs)
  9. तर्क और रीजनिंग सहित सामान्य बौद्धिक क्षमता
  10. उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग व्यापार, रहन-सहन और सामाजिक परंपराओं से संबंधित विशिष्ट ज्ञान
  11. कक्षा 10 स्तर तक की प्रारंभिक गणित: अंकगणित, बीजगणित और ज्यामिति
चरण 2: मुख्य परीक्षा (Mains Exam) एवं पाठ्यक्रम
प्रकृति: वर्णनात्मक (Descriptive Type) – इसके अंक अंतिम मेरिट सूची (Final Merit) में जोड़े जाएंगे।
कुल अंक: 400 अंक (2 अनिवार्य प्रश्नपत्र, प्रत्येक 3 घंटे और 200-200 अंकों का)
प्रश्नपत्रविषयअंकविवरण एवं अंक विभाजन
प्रश्नपत्र 1सामान्य अध्ययन200कुल 40 प्रश्न (सभी अनिवार्य):
खंड A: 10 प्रश्न (सामान्य उत्तर, शब्द सीमा: 125, प्रत्येक 10 अंक = 100 अंक)
खंड B: 10 प्रश्न (लघु उत्तरीय, शब्द सीमा: 50, प्रत्येक 6 अंक = 60 अंक)
खंड C: 20 प्रश्न (अति लघु उत्तरीय, शब्द सीमा: 25, प्रत्येक 2 अंक = 40 अंक)
प्रश्नपत्र 2सामान्य हिंदी एवं निबंध200प्रथम खंड (सामान्य हिंदी - 100 अंक):
1. अपठित गद्यांश, संक्षेपण, व्याख्या एवं शीर्षक
2. पत्र लेखन/आलेखन (शासकीय, अर्धशासकीय, परिपत्र आदि)
3. हिंदी से अंग्रेजी व अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद
4. व्याकरण (विलोम, पर्यायवाची, तत्सम-तद्भव, संधि, समास, मुहावरे आदि)

द्वितीय खंड (हिंदी निबंध - 100 अंक):
द्वितीय खंड (निबंध) में अभ्यर्थियों को दिए गए उपखंडों में से कुल दो निबंध लिखने होंगे : कुल 2 निबंध (प्रत्येक 50 अंक), शब्द सीमा: 700 शब्द प्रत्येक।

उपखंड (A):
  (i) साहित्य, संस्कृति
  (ii) राष्ट्रीय विकास योजनाएं / क्रियान्वयन
  (iii) राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, सामयिक सामाजिक समस्याएं / निदान

उपखंड (B):
  (i) विज्ञान, पर्यावरण
  (ii) प्राकृतिक आपदाएं एवं उनके निवारण
  (iii) कृषि, उद्योग एवं व्यापार

UP BEO के मुख्य कार्य और जिम्मेदारियां (Job Profile)

कार्य क्षेत्रमुख्य जिम्मेदारियाँ
स्कूलों का निरीक्षणब्लॉक के सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों की नियमित जांच करना।
प्रशासकीय नियंत्रणशिक्षकों की उपस्थिति, छुट्टियों की स्वीकृति व अनुशासन देखना।
सरकारी योजनाएंMid-Day Meal, मुफ्त किताबें, ड्रेस व छात्रवृत्ति वितरण लागू कराना।
रिपोर्टिंगशिक्षा गुणवत्ता में सुधार करना और BSA (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) को रिपोर्ट सौंपना।

UP BEO पिछली भर्ती कट-ऑफ अंक (Previous Year Cut Off)

श्रेणी (Category)अधिकतम कट-ऑफ अंकन्यूनतम कट-ऑफ अंक
GEN239
OBC208203
EWS205198
SC208187
ST180157
पुस्तक
GK/GS Flow chart 12 Book Set

GK/GS Flow chart 12 Book Set

₹1499

अभी खरीदें
ऑनलाइन कोर्स
UPPSC MISSION BEO PRE+MAINS BATCH WITH 15 FLOWCHART BOOK

UPPSC MISSION BEO PRE+MAINS BATCH WITH 15 FLOWCHART BOOK

₹1499

अभी खरीदें