₹99 का ऑफर वैध है केवल
00:59:56
इस पेज को अपनी भाषा में पढ़ें
SSC · Vacancy 2026

SSC CHSL भर्ती 2026: योग्यता, परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस

SSC CHSL भर्ती 2026: LDC, JSA और DEO पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

SSC CHSL भर्ती 2026: मुख्य विवरण (Overview)

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रुप 'C' के पदों पर सीधी भर्ती के लिए कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) परीक्षा आयोजित करता है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

यह भर्ती 12वीं (इंटरमीडिएट) पास अभ्यर्थियों के लिए केंद्र सरकार में एक प्रतिष्ठित और सुरक्षित नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतनमान, सरकारी भत्ते और करियर में पदोन्नति के अवसर प्रदान किए जाते हैं।


आप इस लेख में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं की विस्तृत जानकारी पढ़ेंगे:

SSC CHSL भर्ती 2026: LDC, JSA और DEO पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

SSC CHSL भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

SSC CHSL पद-वार रिक्तियां एवं वेतनमान (Vacancy Details & Pay Scale)

SSC CHSL पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता (Eligibility & Qualification)

SSC CHSL आयु सीमा (Age Limit)

SSC CHSL चयन प्रक्रिया (Selection Process)

SSC CHSL टियर 1 एवं टियर 2 परीक्षा पैटर्न व सिलेबस (Exam Pattern & Syllabus)

SSC CHSL स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट विवरण (Skill & Typing Test)

आयु सीमा

18-27

शैक्षणिक योग्यता

12th Pass

विवरण

SSC CHSL भर्ती 2026: अधिसूचना, योग्यता, परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम

कर्मचारी चयन आयोग - कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (10+2) परीक्षा 2026

SSC CHSL भर्ती 2026: सामान्य विवरण (Important Dates)

विवरणमहत्वपूर्ण तिथि / जानकारी
परीक्षा का नामएसएससी सीएचएसएल (कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल) परीक्षा 2026
कुल रिक्तियां2,536 पद
ऑनलाइन आवेदन तिथि07.09.2026 से 07.10.2026 तक
आवेदन की अंतिम तिथि व समय07.10.2026 (रात 23:00 बजे तक)
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि08.10.2026 (रात 23:00 बजे तक)
आवेदन फॉर्म संशोधन विंडो (Correction Window)14.10.2026 से 16.10.2026 (रात 23:00 बजे तक)
Tier-I परीक्षा तिथि (CBT)बाद में अधिसूचित की जाएगी
Tier-II परीक्षा तिथि (CBT)बाद में अधिसूचित की जाएगी
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर18003093063 (फॉर्म भरने में समस्या हेतु)

SSC CHSL चयन प्रक्रिया 2026

चरणप्रक्रियाविवरण / स्वरूप
चरण 1ऑनलाइन आवेदनपंजीकरण और फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया।
चरण 2Tier-1 परीक्षास्क्रीनिंग / क्वालीफाइंग (अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेंगे)।
चरण 3Tier-2 परीक्षासेशन-I: लिखित वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा
सेशन-II: स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट
चरण 4दस्तावेज़ सत्यापन (DV)मूल दस्तावेजों का सत्यापन।
चरण 5अंतिम चयन मेरिट सूचीTier-2 के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची।

SSC CHSL आयु सीमा एवं छूट (01-08-2026 के अनुसार)

श्रेणीआयु सीमाजन्म तिथि की सीमा
सामान्य / EWS18 - 27 वर्ष02-08-1999 से 01-08-2008 तक
OBC18 - 30 वर्ष (27 + 3)02-08-1996 से 01-08-2008 तक
SC / ST18 - 32 वर्ष (27 + 5)02-08-1994 से 01-08-2008 तक

SSC CHSL पद, वेतन संरचना एवं शैक्षणिक योग्यता

पद का नामवेतनमान (Salary)कार्य एवं जिम्मेदारियांशैक्षणिक योग्यता
LDC / JSAलेवल-2
(₹19,900 - ₹63,200)
फ़ाइल रखरखाव, डेटा प्रविष्टि, आधिकारिक पत्रों का प्रारूपण।12वीं पास + 35 शब्द/मिनट (अंग्रेजी) या 30 शब्द/मिनट (हिंदी) टाइपिंग।
DEO (डेटा एंट्री ऑपरेटर)लेवल-4 / लेवल-5
(₹25,500 - ₹92,300)
कंप्यूटर डेटा प्रविष्टि, रिपोर्ट और स्प्रेडशीट तैयार करना।12वीं पास + 8,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा।
DEO ग्रेड 'A'लेवल-4
(₹25,500 - ₹81,100)
C&AG और लेखापरीक्षा कार्यालयों में उच्च स्तरीय वित्तीय डेटा प्रविष्टि।12वीं पास (गणित + विज्ञान अनिवार्य) + 15,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा।
नियुक्ति विभाग: आईबी (IB), सीबीआई (CBI), रक्षा मंत्रालय, एनआईए (NIA), भारत निर्वाचन आयोग, नीति आयोग।
अपियारींग उम्मीदवार: अंतिम कट-ऑफ तिथि से पहले शैक्षणिक परिणाम घोषित होना अनिवार्य है।

SSC CHSL परीक्षा पैटर्न: Tier-1 एवं Tier-2

SSC CHSL Tier-1 परीक्षा पैटर्न (CBT)
भागविषयप्रश्नअंकअवधि
भाग - Iअंग्रेजी भाषा (English Language)255060 मिनट
( दिव्यांगों के लिए 80 मिनट)
भाग - IIसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (Reasoning)2550
भाग - IIIमात्रात्मक रुझान (Maths)2550
भाग - IVसामान्य जागरूकता (General Awareness)2550
कुल100200नेगेटिव मार्किंग: 0.50 अंक
SSC CHSL Tier-2 मुख्य परीक्षा पैटर्न
सेशनसेक्शनविषय / भागप्रश्नअंकसमय अवधि
सेशन I
(2 घंटे 15 मिनट)
सेक्शन Iभाग A: गणित
भाग B: रीजनिंग
30
30
(कुल: 60)
180
(60 × 3)
1 घंटा
(ऑटो-क्लोज़)
सेक्शन IIभाग A: अंग्रेजी भाषा
भाग B: सामान्य जागरूकता
40
20
(कुल: 60)
180
(60 × 3)
1 घंटा
(सेक्शन-I के बाद)
सेक्शन IIIकंप्यूटर ज्ञान परीक्षा154515 मिनट
(क्वालीफाइंग)
सेशन IIसेक्शन IVभाग A: स्किल टेस्ट (DEO - विशिष्ट)----15 मिनट (क्वालीफाइंग)
भाग B: स्किल Test (DEO - अन्य)----15 मिनट (क्वालीफाइंग)
भाग C: टाइपिंग टेस्ट (LDC / JSA)----10 मिनट (क्वालीफाइंग)
SSC CHSL Tier-2 नेगेटिव मार्किंग: सेक्शन-I, II और III में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

SSC CHSL कंप्यूटर टेस्ट, टाइपिंग स्पीड और त्रुटि सीमा

कंप्यूटर ज्ञान कट-ऑफ
श्रेणीन्यूनतम प्रतिशत (%)कट-ऑफ अंक (45 में से)
सामान्य (UR)30%13.5
OBC / EWS25%11.25
SC / ST / ESM20%9.0
स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट नियम व त्रुटि सीमा
परीक्षण का नामआवश्यक गतिअवधिअनुमत त्रुटि % (UR)अनुमत त्रुटि % (आरक्षित)
LDC / JSA टाइपिंग टेस्ट35 WPM (अंग्रेजी) / 30 WPM (हिंदी)10 मिनट7%10%
DEST (DEO ग्रेड A)15,000 की-डिप्रेशन/घंटा15 मिनट5%7%
स्किल टेस्ट (DEO - विशिष्ट)15,000 की-डिप्रेशन/घंटा15 मिनटकेवल क्वालीफाइंग
स्किल टेस्ट (DEO - अन्य)8,000 की-डिप्रेशन/घंटा15 मिनटकेवल क्वालीफाइंग

* दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार सिविल सर्जन प्रमाण पत्र के आधार पर टाइपिंग से छूट का दावा कर सकते हैं।

SSC CHSL विस्तृत पाठ्यक्रम (विषय-वार)

विषयपाठ्यक्रम के मुख्य विषय
अंग्रेजी भाषास्पॉट द एरर, फिल इन द ब्लैंक्स, सिनोनिम्स/एंटोनिम्स, इडियम्स एंड फ्रेजेस, वन वर्ड सब्स्टीट्यूशन, एक्टिव/पैसिव, डायरेक्ट/इनडायरेक्ट, क्लोज टेस्ट और कॉम्प्रिहेंशन पैराग्राफ।
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिसादृश्यता (Analogy), वर्गीकरण, वेन आरेख, श्रृंखला, पैटर्न फोल्डिंग, कोडिंग-डिकोडिंग, समस्या समाधान, एम्बेडेड आकृतियाँ, क्रिटिकल थिंकिंग।
मात्रात्मक रुझान (गणित)संख्या प्रणाली, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, लाभ और हानि, साधारण/चक्रवृद्धि ब्याज, बीजगणित, ज्यामिति, क्षेत्रमिति, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी चार्ट।

SSC CHSL दस्तावेज़ सत्यापन (DV सूची)

आवश्यक दस्तावेज़महत्वपूर्ण शर्तें / कट-ऑफ तिथि
10वीं और 12वीं की मार्कशीटआवेदन की अंतिम तिथि से पहले उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
SC / ST जाति प्रमाण पत्रअंतिम तिथि से पहले का जारी किया होना चाहिए।
OBC प्रमाण पत्रनॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र 3 साल से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
EWS प्रमाण पत्रवर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए वैध होना अनिवार्य है।
फोटो पहचान पत्रवोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट।
NOC (सरकारी कर्मचारियों के लिए)दस्तावेज़ सत्यापन के समय अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) अनिवार्य है।

SSC CHSL महत्वपूर्ण नियम एवं दिशानिर्देश

  • नॉर्मलाइजेशन (Normalization): बहु-पालियों वाली CBT परीक्षाओं के लिए अंकों को सामान्यीकृत (Normalize) किया जाएगा।
  • उत्तर कुंजी (Answer Key): परीक्षा के बाद अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसमें ₹100 प्रति प्रश्न चुनौती शुल्क होगा।
  • परीक्षा का माध्यम: प्रश्न अंग्रेजी, हिंदी और चयनित क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होंगे (अंग्रेजी अनुभाग को छोड़कर)।
पुस्तक
STATIC GK BOOK

STATIC GK BOOK

₹99

अभी खरीदें
ऑनलाइन कोर्स
SSC CHSL NIRMAN BATCH

SSC CHSL NIRMAN BATCH

₹99

अभी खरीदें