इस पेज को अपनी भाषा में पढ़ें
RRB GROUP D VACANCY 2026
RRB Group D क्या होता है?
RRB Group D (Railway Recruitment Board Group D) भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित की जाने वाली एक प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की भर्ती परीक्षा है। वर्तमान में इसे आधिकारिक तौर पर Level-1 (7th CPC Pay Matrix) पदों की भर्ती कहा जाता है। इसके माध्यम से रेलवे के विभिन्न विभागों में तकनीकी और फील्ड स्तर के कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है, जिसमें देशभर के लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं।
RRB Group D के अंतर्गत आने वाले प्रमुख पद
इस भर्ती के तहत रेलवे के विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी विभागों (इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड टेलीकॉम आदि) में निम्नलिखित पद शामिल होते हैं:
Track Maintainer Grade-IV (ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV)
Assistant Pointsman (असिस्टेंट पॉइंट्समैन)
Helper / Assistant (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिग्नल एवं टेलीकॉम)
Hospital Attendant, Gateman और Porter (हॉस्पिटल अटेंडेंट, गेटमैन और पोर्टर)
RRB Group D पात्रता / योग्यता
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (High School) पास या ITI / NAC (National Apprenticeship Certificate)।
आयु सीमा: आमतौर पर 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है)।
इस लेख में आपको निम्न जानकारी मिलेगी:
RRB Group D ओवरव्यू एवं मुख्य विवरण
RRB Group D आयु सीमा
RRB Group D चयन प्रक्रिया
RRB Group D शारीरिक क्षमता परीक्षा (PET)
RRB Group D सीबीटी परीक्षा पैटर्न
RRB Group D सिलेबस
RRB Group D आवश्यक दस्तावेज
RRB Group D रेलवे ग्रुप डी: प्रमुख पद एवं उनकी जिम्मेदारियां
विवरण
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026-27
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) — संपूर्ण जानकारी एवं विवरणिका
RRB Group D ओवरव्यू एवं मुख्य विवरण (Recruitment Overview)
| विवरण (Parameter) | जानकारी (Details) |
|---|---|
| भर्ती संगठन (Organization) | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| पद का नाम (Post Name) | ग्रुप डी (लेवल-1 पद) |
| कुल पद (Total Posts) | लगभग 30,000 पद |
| नोटिफिकेशन तिथि (Notification Date) | नवंबर 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) | 10वीं पास या 10वीं पास + आईटीआई |
| वेतनमान (Pay Scale) | ₹ 18,000/- + भत्ते (Allowances) |
RRB Group D आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2027 के अनुसार)
| श्रेणी (Category) | आयु सीमा (Age Limit) | आयु में छूट (Age Relaxation) | जन्म तिथि सीमा (DOB Range) |
|---|---|---|---|
| सामान्य / ईडब्ल्यूएस (General / EWS) | 18 – 33 वर्ष | - | 02-01-1994 से 01-01-2009 तक |
| ओबीसी (OBC) | 18 – 36 वर्ष | 3 साल की छूट | 02-01-1991 से 01-01-2009 तक |
| एससी / एसटी (SC / ST) | 18 – 38 वर्ष | 5 साल की छूट | 02-01-1989 से 01-01-2009 तक |
RRB Group D चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- 1. लिखित परीक्षा: रेलवे ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- 2. शारीरिक क्षमता परीक्षा: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- 3. दस्तावेज़ सत्यापन: दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
- 4. स्वास्थ्य परीक्षा: मेडिकल टेस्ट
RRB Group D शारीरिक क्षमता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET)
| परीक्षा नियम | पुरुष अभ्यर्थी (Male Candidates) | महिला अभ्यर्थी (Female Candidates) |
|---|---|---|
| दौड़ (Running) | 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर | 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर |
| वजन उठाना (Weight Carrying) | बिना वजन नीचे रखे 35 किलोग्राम वजन को 2 मिनट में 100 मीटर तक उठाना और ले जाना। | बिना वजन नीचे रखे 20 किलोग्राम वजन को 2 मिनट में 100 मीटर तक उठाना और ले जाना। |
RRB Group D सीबीटी परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
| विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) |
|---|---|
| सामान्य विज्ञान (General Science) | 25 |
| गणित (Mathematics) | 25 |
| सामान्य बुद्धि एवं तर्क (General Intelligence & Reasoning) | 30 |
| सामान्य जागरूकता एवं समसामयिक (General Awareness & Current Affairs) | 20 |
| कुल प्रश्न (Total Questions) | 100 |
- समय अवधि (Duration): 90 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): 1/3 (प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा)
RRB Group D सिलेबस (Syllabus)
🔹 गणित (Mathematics):
- संख्या प्रणाली (Number System), बोडमास (BODMAS), एलसीएम और एचसीएफ (LCM & HCF)
- दशमलव (Decimals), भिन्न (Fractions), प्रतिशतता (Percentage)
- अनुपात और समानुपात (Ratio and Proportions), क्षेत्रमिति (Mensuration), समय और कार्य (Time and Work)
- समय और दूरी (Time and Distance), लाभ और हानि (Profit and Loss), पाइप और टंकी (Pipe & Cistern)
- साधारण और चक्रवृधि ब्याज (Simple and Compound Interest), वर्गमूल (Square Root), आयु गणना (Age Calculations)
- कैलेंडर और घड़ी (Calendar & Clock), बीजगणित (Algebra), ज्यामिति और त्रिकोणमिति (Geometry and Trigonometry)
- प्राथमिक सांख्यिकी (Elementary Statistics)
🔹 सामान्य बुद्धि एवं रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning):
- सादृश्य (Analogies), संबंध (Relationships), पहेली (Puzzle)
- संख्या और वर्णमाला श्रृंखला का समापन (Completion of Number and Alphabetical Series)
- कथन - निष्कर्ष (Statement - Conclusion), कथन - कार्रवाई के पाठ्यक्रम (Statement - Courses of Action)
- कोडिंग और डिकोडिंग (Coding and Decoding), न्यायवाक्य (Syllogism), विश्लेषणात्मक तर्क (Analytical Reasoning)
- गणितीय संचालन (Mathematical Operations), जंबलिंग (Jumbling), डेटा पर्याप्तता (Data Sufficiency)
- समानताएं और अंतर (Similarities and Differences), वेन आरेख (Venn Diagrams), निर्णय लेना (Decision Making)
- दिशा और दूरी (Direction & Distance)
🔹 सामान्य जागरूकता एवं विज्ञान (General Awareness & General Science):
- भूगोल (Geography), भारत का इतिहास (History of India), भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)
- राजनीति और राजनीतिक व्यवस्था (Polity and Political System), खेल और संस्कृति (Sports and Culture)
- महत्वपूर्ण संगठन (Important Organizations), राजधानी और मुद्राएँ (Capital & Currencies)
- महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates), भारत और विश्व की प्रसिद्ध हस्तियाँ (Famous Personalities)
- सामान्य विज्ञान (10वीं सीबीएसई स्तर): भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), जीव विज्ञान (Life Sciences / Biology), विज्ञान प्रौद्योगिकी (Science & Technology)
🔹 समसामयिक घटनाएं (Current Affairs):
- राष्ट्रीय महत्व की घटनाएँ (National Importance), अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएँ (International Importance)
- पुरस्कार और सम्मान (Awards & Honors), नई नियुक्तियां (Appointments)
RRB Group D आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड / पैन कार्ड आदि)
- 10वीं कक्षा का प्रमाण-पत्र / अंकतालिका
- एससीवीटी / एनसीवीटी आईटीआई प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण-पत्र (SC / ST / OBC-NCL प्रमाण-पत्र)
- नॉन-क्रीमी लेयर घोषणा (OBC के लिए)
- ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र (EWS श्रेणी के लिए)
- परिवार का आय प्रमाण-पत्र (Income Certificate of the family)
- ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए प्रमाण-पत्र
- वर्तमान सरकारी कर्मचारियों के लिए एनओसी (NOC)
- सफेद कागज पर काले पेन से हस्ताक्षर (JPG/JPEG 30 kb - 49 kb)
- लाइव फोटो कैप्चरिंग (फॉर्म भरते समय)
RRB Group D रेलवे ग्रुप डी: प्रमुख पद एवं उनकी जिम्मेदारियां (Roles & Responsibilities)
| पद का नाम (Post Name) | मुख्य कार्य (Key Responsibilities) |
|---|---|
| असिस्टेंट पॉइंट्समैन (Assistant Pointsman) | स्विच/पॉइंट्स का संचालन और ट्रेनों को सही ट्रैक पर निर्देशित करना। |
| असिस्टेंट ऑपरेशंस (Assistant Operations) | स्टेशनों और ट्रेनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना। |
| असिस्टेंट एसएंडटी (Assistant S&T) | सिग्नल और टेलीकॉम उपकरणों का रखरखाव और संचालन। |
| असिस्टेंट टीएल एंड एसी (Assistant TL & AC) | ट्रेन की लाइट, पंखे और एसी सिस्टम की मरम्मत व चेकिंग। |
| असिस्टेंट ट्रैक मशीन (Assistant Track Machine) | ट्रैक बिछाने/रखरखाव वाली मशीनों और टूल्स की देखभाल। |
| असिस्टेंट वर्कशॉप (Assistant Workshop) | लोमोटिव (इंजन) की असेंबली और बड़े सुधार। |
| असिस्टेंट ब्रिज (Assistant Bridge) | रेलवे पुलों का निर्माण और मरम्मत कार्य। |
| असिस्टेंट लोको शेड (Assistant Loco Shed) | डीजल या इलेक्ट्रिक इंजनों की सर्विसिंग और मेंटेनेंस। |
| असिस्टेंट डिपो (Assistant Depot) | रेलवे स्टोर में सामान का स्टॉक और वितरण संभालना। |
🔹 असिस्टेंट पॉइंट्समैन के मुख्य कार्य (विशेष विवरण):
- पॉइंट सेटिंग: स्टेशन मास्टर के निर्देशानुसार ट्रेन के आने-जाने के लिए पटरी (पॉइंट) सेट करना।
- लॉकिंग: दुर्घटना टालने के लिए पॉइंट्स को सुरक्षित रूप से लॉक करना।
- सिग्नलिंग: हाथ के झंडे (लाल/हरा) या रात में लैंप के जरिए ट्रेन को संकेत देना।
- शंटिंग: वैगनों और कोचों को आपस में जोड़ना (Coupling) या अलग करना।
- क्लियरेंस: यह सुनिश्चित करना कि ट्रैक पर कोई रुकावट न हो।


