₹99 का ऑफर वैध है केवल
00:59:53
इस पेज को अपनी भाषा में पढ़ें
BPSC · Vacancy 2026

BPSC TRE 4.0 नोटिफिकेशन 2026 जारी: 32,388 पदों पर भर्ती

BPSC TRE क्या है?
BPSC TRE का पूरा नाम Bihar Public Service Commission - Teacher Recruitment Examination (बिहार लोक सेवा आयोग - शिक्षक भर्ती परीक्षा) है। बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की स्थायी भर्ती के लिए BPSC इस परीक्षा का आयोजन करता है।

हाल ही में आयोग द्वारा BPSC TRE 4.0 (2026) का विस्तृत विज्ञापन (Advt No. 14/2026) जारी किया गया है।

BPSC TRE 4.0 क्या है?
यह बिहार शिक्षक भर्ती का चौथा चरण (4.0) है। इसके माध्यम से बिहार सरकार के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 32,388 से अधिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी।

किस-किस पद पर और किन कक्षाओं के लिए भर्ती होती है?
BPSC TRE के तहत मुख्य रूप से 4 स्तरों (Classes) के शिक्षकों की भर्ती की जाती है:

1. प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher - PRT)

कक्षा: 1 से 5

विषय: सामान्य (हिंदी), उर्दू और बांग्ला

आवश्यक योग्यता:

12वीं पास / स्नातक + 2-वर्षीय D.El.Ed

CTET Paper-1 या BTET Paper-1 उत्तीर्ण

2. मध्य विद्यालय शिक्षक (Middle School Teacher - TGT / Upper Primary)

कक्षा: 6 से 8

विषय: गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू आदि।

आवश्यक योग्यता:

संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) + D.El.Ed या B.Ed

CTET Paper-2 या BTET Paper-2 उत्तीर्ण

3. माध्यमिक विद्यालय शिक्षक (Secondary Teacher - TGT)

कक्षा: 9 से 10

विषय: गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललितकला, नृत्य आदि।

आवश्यक योग्यता:

संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) + B.Ed

STET Paper-1 उत्तीर्ण

4. उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षक (Higher Secondary Teacher - PGT)

कक्षा: 11 से 12

विषय: भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, वाणिज्य, संगीत, गृह विज्ञान आदि।

आवश्यक योग्यता:

संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation / Master's Degree) + B.Ed (कंप्यूटर विज्ञान व कुछ विशेष विषयों के लिए B.Ed अनिवार्य नहीं है)

STET Paper-2 उत्तीर्ण

BPSC TRE 4.0: मुख्य बातें एवं टाइमलाइन
आयोजक आयोग: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

विज्ञापन संख्या: Advt No. 14/2026

कुल पद (Vacancies): 32,388

आवेदन तिथि: 1 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026

चयन प्रक्रिया: PT (स्क्रीनिंग) + मुख्य लिखित परीक्षा + दस्तावेज़ सत्यापन (DV)

नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक की कटौती (गलत/अनउत्तरित प्रश्नों पर)

आयु सीमा: 18/21 वर्ष से 37-42 वर्ष (श्रेणी अनुसार)

इस आर्टिकल में आप ये जानकारी प्राप्त करेंगे:
BPSC TRE परीक्षा की मुख्य तिथियां

BPSC TRE आयु सीमा (कट-ऑफ तिथि: 1 अगस्त 2026)

BPSC TRE चयन प्रक्रिया (Selection Process)

BPSC TRE पदवार एवं विषयवार रिक्ति विवरण (Vacancy Details)

BPSC TRE पात्रता, शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

BPSC TRE अन्य महत्वपूर्ण शर्तें, छूट एवं डिग्री की समतुल्यता

BPSC TRE परीक्षा पैटर्न 2026 (Exam Pattern)

BPSC TRE (A) प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Test - PT)

BPSC TRE (B) मुख्य परीक्षा पैटर्न (Mains Exam Pattern)

BPSC TRE 4.0 में नए बदलाव (What's New / Key Updates)

BPSC TRE आवेदन प्रक्रिया (How to Apply - Step by Step)

विवरण

BPSC TRE 4.0 भर्ती 2026

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) - विस्तृत विज्ञापन विवरण, पात्रता एवं परीक्षा पैटर्न

BPSC TRE परीक्षा की मुख्य तिथियां एवं संक्षिप्त विवरण
विवरण / कार्यक्रमजानकारी / तिथि
परीक्षा का नामबिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 4.0) 2026
विज्ञापन संख्या14/2026
आयोजक संस्थाबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
कुल पद (Total Vacancies)32,388
पद का नामप्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक
अधिसूचना जारी तिथि (Notification Date)18 अगस्त 2026
आवेदन प्रारंभ तिथि01 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 सितंबर 2026
BPSC TRE आयु सीमा (कट-ऑफ तिथि: 1 अगस्त 2026)
वर्ग / श्रेणी (Category)प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय (Class 1-8)माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (Class 9-12)
GEN / EWS - Male18 से 37 वर्ष21 से 37 वर्ष
OBC / EBC - Male / Female & GEN Female18 से 40 वर्ष21 से 40 वर्ष
SC / ST - Male / Female18 से 42 वर्ष21 से 42 वर्ष
BPSC TRE चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन बहु-स्तरीय परीक्षा प्रणाली के आधार पर होगा:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Test - PT) - क्वालीफाइंग (Qualifying)
  2. मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Written Exam)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  4. अंतिम मेधा सूची (Final Merit List)
BPSC TRE पदवार एवं विषयवार रिक्ति विवरण (Vacancy Details)
कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक विद्यालय)
माध्यम / विषयपदों की संख्या
सामान्य (हिंदी)3,065
उर्दू757
बांग्ला25
कुल (Class 1-5)3,847
कक्षा 6 से 8 (मध्य विद्यालय)
विषयपदों की संख्या
गणित एवं विज्ञान2,188
सामाजिक विज्ञान1,190
हिंदी1,096
अंग्रेजी1,929
संस्कृत1,225
उर्दू935
कुल (Class 6-8)8,563
कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक विद्यालय)
विषयपदों की संख्या
हिंदी361
अंग्रेजी696
विज्ञान463
गणित570
सामाजिक विज्ञान756
संस्कृत322
उर्दू660
शारीरिक शिक्षा47
संगीत2
कुल (Class 9-10)3,877
कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक विद्यालय)
विषयपदों की संख्याविषयपदों की संख्या
प्राणि विज्ञान449संगीत736
वनस्पति विज्ञान1,078दर्शन शास्त्र80
रसायन शास्त्र3,695राजनीति शास्त्र665
गणित657मनोविज्ञान1,030
भौतिकी शास्त्र1,758समाज शास्त्र266
अर्थशास्त्र138लेखाशास्त्र66
भूगोल176व्यवसायिक अध्ययन133
इतिहास608उद्यमशीलता58
गृह विज्ञान418कम्प्यूटर विज्ञान407
अंग्रेजी1,321हिंदी739
संस्कृत746उर्दू877
कुल (Class 11-12)16,101
कुल रिक्तियां (Grand Total): 32,388
BPSC TRE पात्रता, शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
1. अनिवार्य पात्रता परीक्षा (TET / STET)
  • कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक): CTET Paper-1 या BTET Paper-1
  • कक्षा 6 से 8 (मध्य): CTET Paper-2 या BTET Paper-2
  • कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक व विशेष): STET Paper-1
  • कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक): STET Paper-2

(नोट: वर्ष 2012 से पूर्व नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षकों के लिए केवल दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण होना पर्याप्त है।)

CTET / BTET में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक:

  • सामान्य कोटि (पुरुष): न्यूनतम 60% अंक
  • पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) एवं सामान्य कोटि की महिला: न्यूनतम 55% अंक
  • SC, ST एवं दिव्यांग (PH) अभ्यर्थी: न्यूनतम 50% अंक
2. पदवार शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यताएं

(A) कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक विद्यालय शिक्षक - मूल कोटि)

(निम्न में से कोई एक)

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) + 2 वर्षीय D.El.Ed (किसी भी नाम से)। या
  • न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं + 2 वर्षीय D.El.Ed (NCTE विनियम 2002 के अनुसार)। या
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं + 4 वर्षीय B.El.Ed। या
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं + 2 वर्षीय D.El.Ed (विशेष शिक्षा)। या
  • स्नातक + प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed)।

विशेष भाषा पद:

  • उर्दू पद: मदरसा बोर्ड/मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय से मौलवी/आलिम अथवा इंटर में 50 अंकों का उर्दू या उर्दू में स्नातक।
  • बांग्ला पद: इंटर में 50 अंकों का बांग्ला अथवा बांग्ला में स्नातक।
  • NIOS D.El.Ed: NIOS द्वारा दिया गया 18 महीने का D.El.Ed केवल उन शिक्षकों के लिए मान्य है, जो 10.08.2017 से पूर्व से कार्यरत हैं।

(B) कक्षा 6 से 8 (मध्य विद्यालय - स्नातक कोटि)

(सामान्य शैक्षणिक योग्यता - कोई एक)

  • स्नातक + 2 वर्षीय D.El.Ed। या
  • न्यूनतम 50% अंकों सहित स्नातक/स्नातकोत्तर (PG) + B.Ed। या
  • न्यूनतम 45% अंकों सहित स्नातक + 1 वर्षीय B.Ed (NCTE विनियम अनुसार)। या
  • न्यूनतम 50% अंकों सहित 12वीं + 4 वर्षीय B.El.Ed / B.A.Ed / B.Sc.Ed। या
  • न्यूनतम 50% अंकों सहित स्नातक + 1 वर्षीय B.Ed (विशेष शिक्षा)। या
  • न्यूनतम 55% अंकों सहित स्नातकोत्तर (PG) + 3 वर्षीय एकीकृत B.Ed-M.Ed।

विषय समूह (Subject Combination):

  • गणित एवं विज्ञान: स्नातक स्तर पर गणित, भौतिकी, रसायन, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान में से कोई दो विषय पढ़े हों। (B.Tech वाले जिनका गणित व विज्ञान में विशेषज्ञता हो, वे भी मान्य हैं।)
  • सामाजिक विज्ञान: स्नातक स्तर पर इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र या गृह विज्ञान में से कोई दो विषय पढ़े हों।
  • भाषा विषय: स्नातक स्तर पर संबंधित भाषा (ऑनर्स या सब्सिडियरी) पढ़ी हो।

(C) कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक विद्यालय शिक्षक - सामान्य विषय)

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय समूह में स्नातक/स्नातकोत्तर + मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed। या
  • न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर (NCTE 2002/2007 विनियम अनुसार) + B.Ed। या
  • 4 वर्षीय एकीकृत B.A.Ed / B.Sc.Ed।

(D) कक्षा 9 से 10 (विशेष / अन्य विषय शिक्षक)

  • शारीरिक शिक्षा शिक्षक: 50% अंकों के साथ शारीरिक शिक्षा में स्नातक। या 45% अंकों के साथ शारीरिक शिक्षा में स्नातक + राष्ट्रीय/राज्य स्तर के खेल में सहभागिता। या स्नातक + B.P.Ed (3 वर्ष) या 1 वर्षीय B.P.Ed / D.P.Ed। या खेलकूद में NCC 'C' प्रमाण पत्र धारक स्नातक।
  • (E) संगीत विषय शिक्षक: न्यूनतम 50% अंकों के साथ संगीत शिक्षा में स्नातक उपाधि (या समकक्ष अर्हता)।
  • (F) ललितकला विषय शिक्षक: न्यूनतम 50% अंकों के साथ ललितकला विषय में स्नातक उपाधि (या समकक्ष अर्हता)।
  • (G) नृत्य विषय शिक्षक: न्यूनतम 50% अंकों के साथ नृत्य शिक्षा में स्नातक उपाधि (या समकक्ष अर्हता)।

(H) कक्षा 9 से 10 विषय समूह (Subject Groups)

  • गणित: स्नातक स्तर पर गणित के साथ भौतिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर साइंस / रसायन विज्ञान / सांख्यिकी में से कोई दो विषय, अथवा B.Tech (गणित विशेषज्ञता)।
  • विज्ञान: स्नातक स्तर पर जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं रसायन शास्त्र पढ़ा हो, अथवा इंजीनियरिंग (विज्ञान विशेषज्ञता) / Biotechnology / Microbiology।
  • सामाजिक विज्ञान: स्नातक स्तर पर सहायक/प्रतिष्ठा विषय में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं राजनीति शास्त्र में से कोई दो विषय उत्तीर्ण हों, जिसमें इतिहास या भूगोल विषय अनिवार्य रूप से शामिल हो।
  • भाषा विषय: स्नातक स्तर पर संबंधित भाषा विषय प्रतिष्ठा (Hons.) या आनुषंगिक (Subsidiary) के रूप में पढ़ा हो।

(I) विशेष विद्यालय अध्यापक (कक्षा 9 से 10)

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक।
  • RCI से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed (विशेष शिक्षा) + वैध CRR नंबर या B.Ed (सामान्य) के साथ विशेष शिक्षा में 1 वर्षीय डिप्लोमा / सर्टिफिकेट + CRR नंबर।
  • साथ ही, अंतर-दिव्यांगता क्षेत्र में 6 माह का अध्यापन प्रशिक्षण।

(J) कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक शिक्षक - सामान्य विषय)

  • संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (PG) + B.Ed। या
  • न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (NCTE विनियम अनुसार) + B.Ed। या
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 4 वर्षीय एकीकृत B.A.Ed / B.Sc.Ed। या
  • न्यूनतम 55% अंकों के साथ PG + 3 वर्षीय एकीकृत B.Ed-M.Ed।

(K) कक्षा 11 से 12 विषयवार PG आवश्यकता (Subject Combinations)

विषय (Post)स्नातकोत्तर (PG) का विषय (Subject Required)
PhysicsPhysics / Electronics / Applied Physics / Nuclear Physics
ChemistryChemistry / Biochemistry
EconomicsEconomics / Applied Economics / Business Economics
CommerceM.Com (नोट: M.Com in Applied/Business Economics अमान्य है)
Botany / ZoologyBotany / Zoology / Life Science / Bio Science / Genetics / Micro Biology / Biotechnology / Molecular Biology / Plant Physiology
MathematicsMathematics / Applied Mathematics

(L) कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक (कक्षा 11 से 12)

(नोट: इनके लिए B.Ed की योग्यता अनिवार्य नहीं है)

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ DOEACC से 'A'/'B'/'C' लेवल + PG उपाधि। या
  • B.E. / B.Tech (Computer Science / IT) अथवा समकक्ष डिग्री। या
  • B.E. / B.Tech (किसी भी स्ट्रीम में) + कंप्यूटर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDCA)। या
  • M.Sc (CS) / MCA / BCA + किसी विषय में PG। या
  • 3 वर्षीय MCA (6 सेमेस्टर)।

(M, N, O) अन्य उच्च माध्यमिक शिक्षक

  • (M) संगीत विषय शिक्षक (11-12): न्यूनतम 50% अंकों के साथ संगीत शिक्षा में स्नातकोत्तर (Master's Degree) अथवा समकक्ष अर्हता।
  • (N) वाणिज्य संकाय / Commerce (11-12): वाणिज्य में तीन अलग-अलग विषयों के लिए शिक्षक नियुक्त होंगे: EPS (उद्यमिता), Accountancy (लेखाशास्त्र) और Business Studies (बिजनेस स्टडी)। STET उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने संबंधित विषय में ही आवेदन कर सकेंगे।
  • (O) कृषि शिक्षक (11-12): न्यूनतम 50% अंकों के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि/उद्यान में स्नातक तथा Agronomy / Plant Breeding & Genetics / Entomology / Plant Pathology / Seed Science & Technology / Soil Science / Horticulture में स्नातकोत्तर (PG)।
3. अन्य महत्वपूर्ण शर्तें, छूट एवं डिग्री की समतुल्यता
  • अंकों में 5% की छूट: सभी स्तर के पदों पर न्यूनतम शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक अर्हता में SC, ST, EBC, BC एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5% की छूट मिलेगी।
  • डिग्री की समतुल्यता (Degree Equivalence):
    • मौलाना मजहरुल हक विश्वविद्यालय या बिहार मदरसा बोर्ड से 'फाजिल' की उपाधि स्नातकोत्तर (PG) के समतुल्य और 'आलिम' की उपाधि स्नातक (उर्दू/फारसी/अरबी) के समतुल्य मानी जाएगी।
    • कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय से 'आचार्य' की उपाधि स्नातकोत्तर तथा 'शास्त्री' की उपाधि संस्कृत स्नातक के समतुल्य मानी जाएगी।
  • संस्थान मान्यता: सभी शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र केवल UGC, केंद्र/राज्य सरकार, NCTE या RCI द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से ही वैध होंगे।
BPSC TRE परीक्षा पैटर्न 2026 (Exam Pattern)
(A) प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Test - PT)
  • परीक्षा संरचना: 150 प्रश्न (MCQs), 150 अंक, समय: 2 घंटे।
  • नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती।
  • 5 विकल्प नियम:
    • सही उत्तर के लिए (A, B, C, D) में से एक चुनें।
    • प्रश्न छोड़ना हो तो (E) भरना अनिवार्य है।
    • उत्तर न देने या खाली छोड़ने (unanswered) पर भी 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • परीक्षा प्रकृति: यह केवल एक स्क्रीनिंग / जाँच परीक्षा है।
  • प्रश्नों का प्रकार: वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)।
  • पाठ्यक्रम / विषय: सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं, सामान्य भूगोल, बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग तथा यहाँ की महत्वपूर्ण नदियां, भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था, आजादी के पश्चात् बिहार की अर्थ-व्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन, भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन तथा इसमें बिहार का योगदान एवं सामान्य मानसिक योग्यता (Mental Ability)।
(B) मुख्य परीक्षा पैटर्न - पदवार (Mains Exam Pattern)
पद / शिक्षक स्तरभाग-I (भाषा)*भाग-II (सामान्य अध्ययन)भाग-III (संबंधित विषय)कुल प्रश्न / अंककुल समय
प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1–5)301201502 घंटे 30 मिनट
मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6–8)3040801502 घंटे 30 मिनट
माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9–10)3040801502 घंटे 30 मिनट
उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11–12)3040801502 घंटे 30 मिनट

*नोट: भाषा भाग में क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।

BPSC TRE 4.0 में नए बदलाव (What's New / Key Updates)
बदलाव / अपडेटविवरण
कुल रिक्तियां32,388 पदों की आधिकारिक पुष्टि।
Negative Marking1/3 अंक की कटौती (गलत उत्तर या उत्तर खाली छोड़ने दोनों स्थितियो में लागू)।
परीक्षा शुल्क में भारी कमीपरीक्षा शुल्क घटाकर मात्र ₹100 प्रति वर्ग/कैटेगरी किया गया।
OTR अनिवार्यआवेदन करने से पहले One Time Registration (OTR) अनिवार्य है।
DigiLocker Integrationडिजिटल सत्यापन हेतु DigiLocker सुविधा जोड़ी गई।
Biometric Feeआवेदन में आवश्यक पहचान पत्र/संख्या दर्ज न करने या सत्यापन न चुनने पर ₹200 अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क लगेगा।
BSEB Unique IDफॉर्म भरते समय BSEB Unique ID दर्ज करना अनिवार्य होगा।
Self-Declarationपात्रता एवं STET 2026 दावों हेतु Self-Declaration का प्रावधान।
बहु-चरणीय परीक्षाअभ्यर्थियों की अधिक संख्या होने पर परीक्षा एक से अधिक पालियों/चरणों में संभव।
रिक्तियों में संशोधनआवश्यकतानुसार पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है।
BPSC TRE वेतनमान (Salary Structure)
Note: मूल वेतन (Basic Pay) के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और चिकित्सा लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
पद / स्तरग्रेड पे (Grade Pay)मूल वेतन (Basic Pay)
कक्षा 1–5 (प्राथमिक शिक्षक)₹2,400₹25,000
कक्षा 6–8 (मध्य विद्यालय शिक्षक)₹2,800₹28,000
कक्षा 9–10 (माध्यमिक शिक्षक)₹3,200₹31,000
कक्षा 11–12 (उच्च माध्यमिक शिक्षक)₹3,600₹32,000
BPSC TRE आवेदन प्रक्रिया (How to Apply - Step by Step)
  1. आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
  3. अपने DigiLocker अकाउंट को लिंक करके प्रोफाइल (व्यक्तिगत, पता, योग्यता व अनुभव विवरण) पूर्ण करें।
  4. निर्धारित प्रारूप के अनुसार फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
पुस्तक
GK/GS Flow chart 12 Book Set

GK/GS Flow chart 12 Book Set

₹1499

अभी खरीदें
ऑनलाइन कोर्स
UP TGT/PGT GK SPECIAL BATCH WITH BOOK

UP TGT/PGT GK SPECIAL BATCH WITH BOOK

₹499

अभी खरीदें